घड़ी को ना देखते रहे; वही करें जो यह करती है |चलते रहें |
सेम्युअल लीवेन्सन
जिस तरह आप पैसों का बजट बनाते हैं उसी तरह समय का भी बजट बनाएं | बजट बनाने के लिए आपको यह हिसाब लगाना होता है कि आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है | समय के मामले में भी यही नीति अपनाएँ | एक डायरी लें और 1 सप्ताह तक यह रिकॉर्ड रखें कि आप किस काम में कितना समय खर्च कर रहे हैं | ड्राइवरों की भाषा में इसे लॉग बुक कहा जाता है, जिसमें वे लिखते हैं कि गाड़ी कितने किलोमीटर चली और कहां तक चली | समय की अपनी लॉग बुक में अपना आप जितना बारीक हिसाब रखेंगे, आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा | और हां, लॉग बुक के पहले कॉलम में गतिविधि के बजाय घंटे लिखें, ताकि कोई महत्व अंतराल ना छूठ पाए :
सुबह 6 - 6:30 = उठना, चाय बनाना, नित्य कर्म
सुबह 6:30 - 7 = पड़ोसी से बातचीत करना, अखबार पढ़ना
सुबह 7 - 7:30 = टी.वी., न्यूज़ देखना
सुबह 7:30 - 8 = नहाना और पूजा - पाठ करना
सुबह 8 - 9 = नाश्ता, तैयार होना
सुबह 9 - शाम 6 = ऑफिस जाना
शाम 6 - 7 = आराम करना, टी. वी.देखना
शाम 7 - 9 = दोस्तों की पार्टी, कार्यक्रम या समारोह में जाना
रात 9 - 10 = टी. वी. देखना
रात 10 - सुबह 6 = सोना
दिन भर में मोबाइल फोन पर बातचीत : 45 मिनट
आप चाहे, तो लॉग बुक बनाने का काम कंप्यूटर में एक्सेल शीट पर या किसी अन्य सॉफ्टवेयर पर भी कर सकते हैं इसमें 1 सप्ताह तक अपने हर घंटे का संक्षिप्त वर्णन लिखें | गारंटी है कि इससे आपकी आंखें खुल जाएंगी | इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपका समय किन गतिविधियों या कामों में लग रहा है | मोबाइल फोन पर आपने कितनी देर बातचीत की, उसके लिए रात को अपने मोबाइल का कॉल रजिस्टर देखकर अवधि दर्ज कर लें | इंटरनेट पर आपने कितना समय दिया, यह कंप्यूटर की घड़ी देखकर दर्ज कर लें |
1 सप्ताह बाद रविवार को बैठकर इस पूरे रिकॉर्ड का अच्छी तरह विश्लेषण करें, ताकि आपको पता चल जाए कि आप अपना अपना कितना समय इंटरनेट, मोबाइल फोन, टीवी या सामाजिक मेल मिलाप में खर्च कर रहे हैं | देखिए, इंसान मूलतः आलसी होता है इसलिए आपके मन में भी इस अभ्यास से बचने का प्रलोभन जागृत हो सकता है | आप यह सोच सकते हैं कि लॉग बुक बुक रखने की क्या जरूरत है | आप यह भी सोच सकते हैं कि आपको अच्छी तरह मालूम है कि आपका समय कहां जा रहा है | लेकिन ऐसा हर्गिज ना करें | लाॅग बुक को वह महत्वपूर्ण बुनियाद समझे, जिसकी नींव पर समय प्रबंधन का महल खड़ा है | इसलिए खुद को अनुशासित करें और समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग के दूसरे सिद्धांत पर पहुंचने से पहले लॉग बुक रखें |
देखिए, लॉग बुक एक तरह से आपके समय के खर्च का एक्सरे है | जब आप बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह सटीक बीमारी का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट्स और एक्स-रे करवाता है | एक्स-रे की तरह ही यह लोग बुक भी जरूरी है, क्योंकि इसके विश्लेषण से ही आपको सटीकता से पता चलेगा कि आपके समय प्रबंधन की मूल समस्या क्या है | यह कभी ना भूले कि समय प्रबंधन की पहली आवश्यकता यह जानना है कि आपका समय कहां और कितना खर्च हो रहा है |
लॉग बुक का विश्लेषण इस दृष्टि से करें कि आपके द्वारा किए गए कौन से काम महत्वपूर्ण है और कौन से महत्त्वहीन, कहां से समय निकाला जा सकता है और किन कामों को पूरी तरह या आंशिक रूप से छोड़ा जा सकता है |
जीवन का एक मूलभूत नियम यह है कि किसी नई चीज को करने के लिए आपको कोई पुरानी चीज छोड़नी होगी | अगर आपको कोई चीज पानी है, तो उसकी कीमत चुकानी होगी | आब चूंकि आप समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना चाहते हैं, इसलिए उसके लिए आपको कीमत तो चुकानी होगी | अत: पुरानी चीजों को छोड़ने के लिए अपना दिल पत्थर का कर ले और उतनी ही निर्ममता से विश्लेषण करें, जितनी निर्ममता से कोई सर्जन आपके सीने पर चिरा लगाता है | समय की फिजूलखर्ची को जायज और तर्कसंगत साबित करने के प्रलोभन से बचें |उतनी ही निष्पक्षता से विश्लेषण करें, जैसे यह आपके नहीं, किसी दूसरे के समय -आवंटन की लाॅग बुक हो |
आपके विश्लेषण का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कौन सी गतिविधियां निरर्थक है या किन गतिविधियों में आप जरूरत से ज्यादा समय दे रहे हैं | जिन्हें छोड़कर या जिनमें कटौती करके आप अपना समय खाली कर सकते हैं | गहराई से सोचें, क्योंकि अपने समय को खाली किए बिना आप नई गतिविधियां शुरू नहीं कर सकते | अगले सिद्धांत में आप आर्थिक लक्ष्य तय करेंगे, जिन्हें हासिल करने के लिए आपको अतिरिक्त समय की जरूरत होगी |लेकिन आपको अतिरिक्त समय तभी मिल सकता है, जब आप कुछ पुरानी गतिविधियों को छोड़ने का संकल्प करके अपना समय खाली कर लें | विश्लेषण करते समय लाल पेन से उन विवरणों पर गोला लगा ले, जो आपको अपनी प्रगति के लिए महत्वहीन लगते हैं | जैसे टीवी देखना या मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत करना है या दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना | यदि आप पूरी गंभीरता से विश्लेषण करेंगे, तो आपको अपने समय आवंटन में कई सुराग दिख जाएंगे| इस तरह आप चुटकियों में ही अपने कई घंटे खाली कर लेंगे, जिन्हें आप अनुत्पादक कामों से निकालकर उपयोगी कार्यो में लगा सकते हैं |
देखिए, अगर लाॅग बुक रखने से पहले कोई आपसे पूछता कि आप कितना समय बर्बाद करते है, तो आप तैश में आकर जवाब देते, 'मैं तो जरा भी समय बर्बाद नहीं करता है ! ' यह इंसान का स्वभाव होता है | वह यह मानता है कि वह जो कर रहा है, सही कर रहा है | इसका मूल कारण यह है कि वह जानता ही नहीं है कि मैं कुछ गलत कर रहा है | अगर उसे मालूम होता कि वह कोई गलत चीज कर रहा है, तो वह उसे करता ही नहीं | समय - प्रबंधन के संदर्भ में दरअसल दोष आपका नहीं है; वास्तव में आपको तो यह एहसास ही नहीं है कि आपका कितना समय अनावश्यक रूप से खर्च हो रहा है और कहां हो रहा है यह एहसास तो लाॅग बुक रखने के बाद ही होता है |
इसलिए समय के सदुपयोग का पहला सिद्धांत है लॉग बुक रखें |
सिर्फ वही इतिहास मूल्यवान है, जो हम आज बनाते हैं | हेनरी फोर्ड
जिसे करना हमारी शक्ति में है, उसे ना करना भी हमारी शक्ति में है|
अरस्तु
जो लोग अपने समय का सबसे बुरा उपयोग करते हैं, वही सबसे पहले इसकी कमी का रोना रोते हैं |
जीन डे ला ब्रूयर
गुमशुदा होने की बात करें, तो यह समझ पाना मुश्किल है कि वे 8 घंटे कहां चले जाते हैं, जो 8 घंटे के नींद और 8 घंटे की नौकरी के बाद बचते हैं |
डग लार्सन
Comments
Post a Comment