समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग का चौथा सिद्धांत = यात्रा के समय का अधिकतम उपयोग करें ||

 सफल व्यक्ति ऐसे काम करने की आदत डाल लेता है, जिन्हें असफल लोग नहीं करना चाहते | हालांकि सफल व्यक्तियों को भी वे काम अच्छे नहीं लगते हैं ,लेकिन उद्देश को याद रखते हुए वे नापसंद कार्यों के से मुंह नहीं मोड़ते |
                                   ई. एम. ग्रे.

 हर सफल व्यक्ति अपने 24 घंटों से ज्यादा से ज्यादा उपयोगी काम करना चाहता है | उसकी पूरी दिनचर्या ही समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग पर केंद्रित होती है | माइक मरडाॅक ने कहा भी है, 'आपके भविष्य का रहस्य आपकी दिनचर्या में छिपा हुआ है |'आपकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | आज हर व्यक्ति बहुत सी यात्राएं करता है, जिनमें उसका बहुत समय लगता है | फर्क सिर्फ इतना होता है कि जहां आम व्यक्ति यात्रा के समय में हाथ पर हाथ धरकर बैठता है, वही सफल व्यक्ति अपने बहुमूल्य समय का अधिकतम उपयोग करता है |


इसलिए समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग का चौथा सिद्धांत है  - यात्रा के समय का अधिकतम उपयोग करें

 महात्मा गांधी यात्रा करते समय नींद लेते थे, ताकि वे तरोताजा हो सके | नेपोलियन जब सेना के साथ युद्ध करने जाते थे, तो रास्ते में पत्र लिखकर अपने समय का सदुपयोग करते थे | एडिशन अपने समय की बर्बादी को लेकर इतने सचॆत थे कि किशोरावस्था में जब वे रेल में यात्रा करते थे, तो अपने प्रयोगों में जुटे रहते थे | माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स यात्रा के दौरान मोबाइल पर जरूरी बातें करके इस सिद्धांत पर अमल करते हैं| बिल गेट्स ने  तो एक बार अपने गैरेज में अफ्रीका का नक्शा टांग दिया था, ताकि जब वे अपनी कार का इग्निशन बंद करें, तो उनकी कीमती सेकंड बर्बाद ना हो, बल्कि उनका कुछ उपयोग हो जाए |  समय को लेकर सभी सफल लोग सतर्क रहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि समय बड़ा बलवान होता है और इसके सदुपयोग से ही सफलता संभव है |


 आप और हम भी अपनी यात्रा के समय का लाभ उठा सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों को घर से ऑफिस तक की यात्रा में काफी समय लग जाता है और सेल्समेन का तो अधिकांश समय यात्रा में ही बीतता है | हमें यह जान लेना चाहिए कि अगर हम हर दिन ढाई घंटे यात्रा करते हैं, तो हमारे जीवन का लगभग 10% समय तो यात्रा में ही चला जाता है | इस समय में कोई मूल्यवान कार्य करके आप इसका सार्थक उपयोग कर सकते हैं |

देखिए, यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग या तो मोबाइल पर गाने सुनते हैं या फिर अखबार पढ़ते हैं या गपशप करते  रहते हैं | वे यह नहीं जानते कि इस दौरान प्रेरक पुस्तकें पढ़कर, शैक्षणिक टॆप्स सुनकर या कोई अन्य महत्वपूर्ण काम करके वे अपने लक्ष्य तक ज्यादा तेजी से पहुंच सकते हैं | अध्ययनों से पता चला है कि आमतौर पर सेल्समैन का 45% कामकाजी समय यात्रा में गुजरता है | जाहिर है, जो सेल्समैन यात्रा के समय का बेहतर उपयोग करना सीख लेता है, वह अपने साथियों की तुलना में ज्यादा सफल होता है |

इंतजार करना किसी को अच्छा नहीं लगता, परंतु कई बार हमें मजबूरन किसी व्यक्ति या बस / ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है | इसलिए हमारे पास ऐसे छुटपुट कामों की सूची होनी चाहिए, जिन्हें हम इंतजार करते समय निपटा सकें | यदि हमारे ब्रीफकेस में छुटपुट काम तैयार  रहते हैं, तो हमें इंतजार में कष्ट भी नहीं होगा और हमारा काम भी हो जाएगा |

 मशहूर ब्रिटिश एस्ट्रो-फिजिसिस्ट हर्मैन बॉन्डी को इतनी ज्यादा यात्राएँ करनी पड़ती थी कि वह यात्राओं के दौरान अपने ऑफिस का काम निपटा लेते थे | एक बार तो जब एक यूरोपीय हाईवे अड्डे पर उनकी हवाई उड़ान में विलंब हुआ, तो उन्होंने उस समय का सदुपयोग करते हुए एक रिसर्च पेपर लिख डाला ! इसे कहते हैं यात्रा के समय का सदुपयोग ! जब आपके मन में किसी काम को करने की प्रबल इच्छा होती है, तो समय निकल ही आता है | फ्रेडरिक नीत्शे की बात याद रखें, जब किसी मनुष्य के पास रखने के लिए ज्यादा सामान होता है तो दिन की पोशाक में सौ जेबें होती है | समय का ध्यान रखेंगे, तो समय भी आपका ध्यान रखेगा |

इस विचित्र जीवन का एक विचित्र सत्य यह है कि जो लोग सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं, खुद पर सबसे ज्यादा अनुशासन लादते हैं और किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ आनंददायक चीजों का त्याग करते हैं, वही सबसे ज्यादा सुखी होते हैं 
                          ब्रूटस हैमिल्टन



यदि आप समय का मूल्य नहीं जानते हैं, तो आपका जन्म शोहरत के लिए नहीं हुआ है |
                 मार्केस डे वाॅवेनरग्यूज


हर दिन समय जो छोटे-छोटे अंतराल देता है उनमें बहुत कुछ किया जा सकता है जिन्हें अधिकांश लोग बर्बाद कर देते हैं 
                 चार्ल्स कैलॆब कोल्टन


Click to my channel
 
Please visit and subscribe to my channel

Comments